बाँध की रक्षा
एक अंग्रेज अफसर एक जगह बाँध बधवाने आया। जिस दिन बाध के पूरा होने में एक दिन बच रहा था, उसी दिन गांव में बडे जोर की वर्षा आयी। अफ़सर ने देखा कि बॉँध टूट जायगा अधीर होकर उसने अपने एक हिंदू नौकर से उपाय पूछा । नौकर ने कहा-सरकार एक उपाय तो है । अफसर ने आतुरता से पूछा -'बताओ फिर जल्दी नौकर-सरकार आप सच्चे मन से सामने वाले मन्दिर में जाकर प्रार्थना कीजिये, बाँध की रक्षा हो जायगी ! अफसर ने वैसे ही किया ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें