सोमवार, 18 सितंबर 2017

ये हैं असफल लोगों की 10 सबसे बड़ी गलतियां-These are the 10 biggest mistakes of unsuccessful people

ये हैं असफल लोगों की 10 सबसे बड़ी गलतियां

10 Habits Of Unsuccessful People: हर बड़ा व्यक्ति पहले असफल हुआ और बाद में उसने सफलता हासिल की। लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जो अपनी असफलता के कारणों को पता करके दूर करने की बजाय उनमें उलझे रहते हैं। इस कारण वे कभी सफल नहीं हो पाते। हम बता रहे हैं असफल लोगों की 10 आदतें। यदि आपको सफल होना है तो इन आदतों को अवॉइड करना चाहिए।

बिना प्लानिंग के काम करते हैं
असफल होने वाले लोग कभी प्लानिंग नहीं करते। उन्हें लगता है कि सबकुछ उनके कंट्रोल में है। इस कारण वे हमेशा परेशान होते रहते हैं।
रिकॉर्ड मेंटेन नहीं करते
कभी रिकॉर्ड मेंटेन नहीं करते। जैसे- अभी क्या किया ? क्या करना छूट रहा है ? चाहें तो मोबाइल कैलेंडर, प्लानर में रिकॉर्ड मेंटेन कर सकते हैं।
आसानी से डिस्टर्ब हो जाते हैं
असफल लोग असहज होते हैं। फोकस के साथ कोई एक काम नहीं करते। थोड़ी सी परेशानी आने पर डिस्टर्ब हो जाते हैं।
पॉजिटिव नहीं रहते
वे कभी पॉजिटिव नहीं रहते। पॉजिटिव एक्टिविटी जैसे योगा, मेडिटेशन करके खुद को एकाग्र करने की कोशिश नहीं करते।
फन टाइम प्लान नहीं करते
काम के साथ फन भी जरुरी होता है। ओवरवर्किंग से वे शॉर्ट टाइम सक्सेस पा लेते हैं लेकिन फ्यूचर में परेशान होते रहते हैं।
वीकेंड भूल जाते हैं
वीकेंड में हम अपने साथ वक़्त बिता सकते हैं। फैमिली को टाइम देने के साथ पूरे हफ्ते की प्लानिंग कर सकते हैं। रिफ्रेश होते हैं। वे ऐसा नहीं करते।
प्रायोरिटी निर्धारित नहीं करते
किस समय पर कौन सा काम करना जरुरी हैं ? ऐसी कोई प्रायोरिटी असफल लोग निर्धारित नहीं करते। न ही वे पर्सनल लाइफ में प्रायोरिटी बनाते हैं, न ही प्रोफेशनल लाइफ में।
गोल नहीं बनाते
वे कभी लक्ष्य निर्धारित नहीं करते। बिना गोल के जीवन बिता देते हैं। उनमें विश्वास की कमी होती है। वे लोगों से जुड़ने में असहज होते हैं।
हार से घबरा जाते हैं
वे हार मिलने पर इतने घबरा जाते हैं कि दोबारा कोशिश नहीं करते। जबकि सफल लोग हार मिलने के बाद भी विश्वास नहीं खोते और सक्सेस होते हैं।
काम को टालते हैं
असफल लोग हर काम को टालते हैं। आज नहीं कल करेंगे, सुबह नहीं शाम को देख लेंगे। ऐसा नेचर उनका हो जाता हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें