सोमवार, 13 फ़रवरी 2023

तजो अविद्या नींद इब तो जाग जा न तूँ - कबीर के पदों की व्याख्या

कबीर के दोहे अर्थ सहित pdf

Kabir ke shabd

तजो अविद्या नींद इब तो जाग जा न तूँ।
तूँ दाग जिगर का धोले, दिन दिन घटता आवै भोले।
किसी वैध हकीम ने टोहले
जल्दी भाग जा न तूँ।।

पी के रामनाम की भंग ने, चढजा नशा देखले रंग ने।
तूँ तजदे नियत कुसंग ने,
बिल्कुल त्याग जा न तूँ।।

मन प्रधान पाँच हैं नारी, दिन भर होती फिरें ख्वारी।
सत्संग में डट जां सारी, नेड़े लाग जा न तूँ।।

कह हरिदास रहो मत खाली, जग में करले धर्म दलाली।
सत्त की भर ले रफल दुनाली,
बेशक दाग जा न तूँ।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें