सोमवार, 13 फ़रवरी 2023

सौदा करे सो जाने काया गढ़े खूब बाजार - कबीर दोहे

कबीर भजन काया कल्प

सौदा करे सो जाने काया गढ़े खूब बाजार। टेक
या काया में साट लगाते बैठे साहूकार,
या काया में चोर फिरत हैं लूच्चा ढीट लबार

या काया में लाल जवाहिर रत्नों की खान अपार,
या काया बेद पाठि करि पण्डित करे विचार।

या काया काजी मुल्ला देबे बान पुकार,
या काया में धनी विराज तिनका ओठ पहार,
कहै कबीर सुनो भाई साधो गुरु बिन जग अंधियार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें